
PALI SIROHI ONLINE
सिरोही जिला धर्म क्रम आस्था और दानवीरों की भूमी रहा है। कोरोना की महामारी को देखते हुए संकट की इस घड़ी में कर्मभूमि से जन्मभूमि की ओर चलो गांव की ओर के संकल्प के साथ प्रवासी बंधु दिनेश राजपुरोहित ने जिला कलक्टर को करीबन 12 लाख 22 हजार की मेडिकल राहत सामग्री सुपुर्द की।
भाजपा नगर अध्यक्ष लोकेश खंडेलवाल ने बताया समीपवर्ती नून गांव के मूल निवासी दिनेश पुरोहित चेयरमैन सूरत म्युनिसिपल कारपोरेशन गुजरात ने करीबन एक माह से सूरत में कोविड-19 आइसोलेशन सेंटर का संचालन कर रहे हैं। वहां पर करीबन सैकड़ों पीडितों ने अपना इलाज करवा कर स्वस्थ होकर अपने घर पहुंचे है। कर्मभूमि से जन्मभूमि चलो गांव की ओर की सोच के साथ सोमवार को दिनेश राजपुरोहित ने सिरोही जिले के लिए मेडिकल व्यवस्था उपलब्ध करवाई। राजपुरोहित सदैव मानव सेवा के लिए तत्पर रहते हैं। उनका मानना है की कर्म भूमि पर सेवा के उपरांत जन्मभूमि में भी अपना कुछ योगदान दे सकें। इस उद्देश्य से रविवार को उन्होंने जिला कलक्टर सिरोही को ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मशीन, एनआरबीएम मास्क, ऑक्सीजन सिलेंडर, कोरोना की जरूरी दवाइयां इत्यादि सिरोही जिले के जरूरतमन्दों के लिए जिला कलक्टर को सोंपी है। पिछले वर्ष भी महामारी मे दिनेश राजपुरोहित ने सिरोही जिले मे हजारो की संख्या में मास्क, सैनिटाइजर, पीटीई किट, मेडिसन आदि उपलब्ध करवाई थी। ज्ञात रहे कि राजपुरोहित ने पिछले वर्ष लॉकडाउन सूरत में करीबन 2 महीने तक हर दिन परिवहन पांच हजार भोजन के पैकेट वितरण किए थे और सूरत से राजस्थान के लिये ट्रैन और बस सुविधा में भी इनका अहम योगदान रहा था। इस मौके पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष हेमंत पुरोहित, विजय भाई पटेल, विक्रमसिंह राजपुरोहित मोहब्बत नगर, पूर्व मंडल अध्यक्ष महिपालसिंह चारण, अशोक रूपाजी पुरोहित, नारायणलाल पुरोहित सिंदरथ, रामेश्वर चौधरी पिंडवाड़ा, बालकिशन नून, प्रवीण पुरोहित जावाल, राहुल रावल, नून सरपंच नेनसिंह राजपुरोहित इत्यादि उपस्थित थे
पाली सिरोही ऑनलाइन के सोशियल मीडिया हैंडल से जुड़ें…
ट्विटर
twitter.com/SirohiPali
फेसबुक
facebook.com/palisirohionline
यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें
https://youtube.com/channel/UCmEkwZWH02wdX-2BOBOFDnA