टाउते तूफान के मध्यनजर घबराया नगर निगम,116 को थमाया मकान खाली करने का नोटिस

PALI SIROHI ONLINE

जोधपुर। चक्रवाती तूफान टाउते ने सनसिटी जोधपुर में नगर निगम प्रशासन की नींद उड़ा दी है. हमेशा की तरह लेट लतीफ चलने वाले जोधपुर प्रशासन की नींद इस बार भी तब खुली है जब तूफान जब सिर पर आ खड़ा हुआ है।

तूफान के कारण भारी बारिश की चेतावनी के बाद नगर निगम ने शहर की जर्जर इमारतों का आनन-फानन में सर्वे कर 116 लोगों को नोटिस जारी कर उन्हें तुरंत मकान खाली करने के आदेश थमा दिए हैं।

टाउते तूफान को देखते हुए जोधपुर शहर में अगले 72 घंटे को लेकर हाई अलर्ट घोषित किया गया है. हाई अलर्ट के बाद नगर निगम के अफसरों की नींद उड़ गई. शहर में भारी बारिश की चेतावनी के चलते नगर निगम ने जर्जर मकानों को लेकर आनन फानन में सर्वे किया. नगर निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों ने एक दिन में ही शहर के भीतरी इलाकों में स्थित मकानों के सर्वे कर 116 लोगों को नोटिस जारी कर दिया. उनको तत्काल मकान खाली करने को कहा गया है।

पाली सिरोही ऑनलाइन के सोशियल मीडिया हैंडल से जुड़ें…

ट्विटर
twitter.com/SirohiPali

फेसबुक
facebook.com/palisirohionline

यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें
https://youtube.com/channel/UCmEkwZWH02wdX-2BOBOFDnA