
PALI SIROHI ONLINE
ललित वैष्णव बाली
बाली नगर पालिका मण्डल अध्यक्ष भरत चौधरी ने इंद्रा रसोई का आकश्मिक निरीक्षण किया।
बाली नगर पालिका मण्डल अध्यक्ष भरत चौधरी ने इंद्रा रसोई में भोजन की गुणवत्ता की जांच कर भोजन वितरण व्यवस्था का जायजा लिया।

एवम नगर पालिका क्षेत्र में कोरोना महामारी में लॉक डाउन के दौरान जरूरतमन्द लोगो को भोजन के 220 पैकेट वितरण किये।

इस दौरान नगर पालिका उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह अधिसाषी अधिकारी लजपाल सिंह सोढा और पार्षद किशोर प्रजापत,कमलेश सोनी,सन्नी,कानाराम चौधरी भी मौजूद रहे।
बाली नगर पालिका टीम द्वारा कोविड गाइडलाइन का 3 दुकानदारो द्वारा उल्लंघन करने पर जुर्माना वसूला गया।

नगर पालिका द्वारा नगर मे कोरोना गाइड लाइन का पालन करने बाबत एक हजार जागरूकता संदेश पेम्पलेट वितरण कर क्षेत्र में 5 टेम्पुओ द्वारा जागरूकता का संदेश भी दिया गया।

बाली नगर पालिका के वार्डो में सेनेटाइज छिड़काव कार्य भी करवाया गया।
पाली सिरोही ऑनलाइन के सोशियल मीडिया हैंडल से जुड़ें…
ट्विटर
twitter.com/SirohiPali
फेसबुक
facebook.com/palisirohionline
यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें
https://youtube.com/channel/UCmEkwZWH02wdX-2BOBOFDnA