पेड पौधो के संरक्षण में मानव जीवन का कल्याण, काली कल्ला धाम पालडी जोड

PALI SIROHI ONLINE

पेड पौधो के संरक्षण में मानव जीवन का कल्याण, काली कल्ला धाम पालडी जोड

उपखंड सुमेरपुर में पालडी जोड हाईवे पर काली कल्ला धाम पर आक्सीजन की कमी को देखते हुए एक व्यक्ति एक पौधा मिशन संचालक पर्यावरण प्रेमी ओमप्रकाश कुमावत की प्रेरणा से अक्षय तृतीया व शादी की 19 सालगिरह पर कल्ला राठौड़ के भक्त किशोर सिंह राजपुरोहित धर्म पत्नी भावना सिंह राजपुरोहित ने मंदिर परिसर में कदम का पौधा रोपित कर पर्यावरण जागरूकता का संदेश दिया,
कार्यक्रम में वनपाल पन्नालाल, कल्ला राठौड़ भक्त बाबुलाल माली, राजेश कुमार मालवीया ने बताया कि अपने स्वार्थ के खातिर पेड _पौधौ कि अंधाधुंध कटाई की मनुष्य ने, प्रकृति में फैले कोरोना वायरस ने आक्सीजन की कीमत बताई, मनुष्य को पेड पौधो की फ्री आक्सीजन की कदर नहीं है पेड -पौधो के संरक्षण व पानी पिलाने का नित्य कर्म अपनाये जिससे अनगिनत जीवो के भोजन व आवास की व्यवस्था होती है


कार्यक्रम से पुर्व कल्ला धाम राठोड धाम में लगे अर्जुन, गुलर, नीम, कनेर, फुलवारी सहित 40 पौधो की निराई गुडाई कर उन्हें पानी पिलाया गया

पर्यावरण प्रेमी ओमप्रकाश कुमावत ने अपील की कोविड महामारी में जंग जीत घर लौटे लोगों से अपील है आप आक्सीजन व पर्यावरण के महत्व से अच्छी तरह परिचित है अस्पतालों में लाखों रुपए होते हुए भी कई लोगों की मृत्यु भी हुई है कोरोना सीख है वनस्पति ही जीवन है आप एक संकल्प लें जन्मदिन व पुण्यतिथि, शादी समारोह पर पौधो रोपण कार्यक्रम करावे जिससे जागरूकता के साथ पेड पौधो का संरक्षण व सवर्धन भी होगा,

कार्यक्रम में समाज सेवी बाबुलाल माली, वनपाल पन्नालाल, एक व्यक्ति एक पौधा मिशन संचालक पर्यावरण प्रेमी ओमप्रकाश कुमावत,उपाध्यक्ष राजेश कुमार मालवीया, किशोर सिंह राजपुरोहित- भावना सिंह राजपुरोहित, सोहन सिंह राजपुरोहित, कांतिलाल राजपुरोहित का सहयोग रहा

पाली सिरोही ऑनलाइन के सोशियल मीडिया हैंडल से जुड़ें…

ट्विटर
twitter.com/SirohiPali

फेसबुक
facebook.com/palisirohionline

यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें
https://youtube.com/channel/UCmEkwZWH02wdX-2BOBOFDnA