सिरोही में भाजपा कार्यकर्ता कोविड पीडितो जरूरतमन्दों की सेवा में प्रयासरत नजर आये

PALI SIROHI ONLINE

सिरोही में भाजपा कार्यकर्ता सेवा ही संगठन के तहत निरन्तर कोरोना काल मे अपनी सेवाएं देकर कोरोना से बचाव के लिए हर संभव प्रयास कर रहे है।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी चिराग रावल ने बताया कि सिरोही जिला अस्पताल के बहार पिछले 11 दिनों से आयुर्वेद काढ़ा व निम्बू शिकंजी आम लोगो को निशुल्क पिलाने का कार्य सेवा ही संगठन के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है।

साथ ही कोविड वार्ड में भी भाजपा कार्यकर्ता निरन्तर अपनी सेवाएं दे रहे है।

सिरोही जिला मीडिया प्रभारी ने बताया कि जिला अस्पताल में मरीजो के पानी पीने की समस्या हो रही थी जिसके चलते पीएमओ डॉ निहाल सिंह के आग्रह पर पानी की टंकी स्थानीय महा विद्यालय परिसर में अस्थाई बनाये गए कोविड वार्ड में रखवाई गई है,जिससे आम जन को पानी पीने की दिकत ना हो।

इस अवसर पर भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष लुम्बाराम चौधरी,भाजपा मंडल अध्यक्ष लोकेश खंडेलवाल, महामंत्री जबर सिंह चौहान,भाजपा कोविड-19 हेल्पलाइन के जिला संयोजक नितिन रावल ,मन की बात के जिला संयोजक मांगू सिंह बावली, नगर उपाध्यक्ष प्रकाश पटेल, हितेश ओजा, कांतिलाल सेन,रमेश माली सहित कई कार्यकर्ता निरंतर अपनी सेवा दे रहे है।

पाली सिरोही ऑनलाइन के सोशियल मीडिया हैंडल से जुड़ें…

ट्विटर
twitter.com/SirohiPali

फेसबुक
facebook.com/palisirohionline

यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें
https://youtube.com/channel/UCmEkwZWH02wdX-2BOBOFDnA