
PALI SIROHI ONLINE
पाली, 11 मई। कोविड 19 महामारी के समय में आमजन को सुलभ एवं सस्ती एंबुलेंस सेवा उपलब्ध करवाने के लिए परिवहन विभाग के निर्देशों पर जिला परिवहन कार्यालय में नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। इस नियंत्रण कक्ष पर एंबुलेंस के वाहन स्वामियों द्वारा अधिक किराया वसूलने एवं अन्य मामलों में प्राप्त होने वाली शिकायतों का निराकरण किया जाएगा।
क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी प्रवीणा चारण ने बताया कि परिवहन आयुक्त ने जिला परिवहन अधिकारी कार्यालय में एंबुलेंस के वाहन स्वामियों द्वारा अधिक किराया वसूल करने एवं अन्य मामलों में प्राप्त होने वाली शिकायतों के तुरंत निपटारे के लिए आगामी आदेश तक नियंत्रण कक्ष की स्थापना के निर्देश दिए थे।

इसकी अनुपालना में नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है। इस नियंत्रण कक्ष के प्रभारी अधिकारी जिला परिवहन अधिकारी राजेंद्र दवे को बनाया गया है। उनके मोबाइल नंबर 9636582155 पर इस संबंध में शिकायतें दर्ज करवाई जा सकेगी। नियंत्रण कक्ष तीन पारियों में संचालित होगा। यहां प्राप्त होने वाली शिकायतों का रजिस्टर में इंद्राज कर उनका प्रभावी निस्तारण करवाया जाएगा।

उन्होंने बताया कि नियंत्रण कक्ष में प्रथम पारी में सूचना सहायक मनीष कुमार (9610036673) प्रातरू 8 से 4 बजे तक, दूसरी पारी में सूचना सहायक सुरेंद्र सिंह (9468599554) सायं 4 से 12 बजे तक तथा तीसरी पारी में सूचना सहायक सतीश कुमार (9828571007) रात्रि 12 बजे से सवेरे 8 बजे तक अपनी सेवाएं देंगे। उन्होंने बताया कि इससे जुड़ी हुई शिकायतें क्षेत्रवार परिवहन निरीक्षकों को भी दी जा सकेगी। पाली एवं रोहट क्षेत्र के लिए मीनाक्षी केथरीन (9784103977), रायपुर एवं जैतारण क्षेत्र के लिए जबर सिंह (7597114825), सोजत मारवाड़ जंक्शन एवं देसूरी क्षेत्र के लिए दिनेश बोहरा (94601907907) तथा सुमेरपुर, बाली एवं रानी क्षेत्र के लिए परिवहन निरीक्षक दिनेश टांक को उनके मोबाइल (7340287076) पर शिकायत दर्ज करवाई जा सकेगी।
पाली सिरोही ऑनलाइन के सोशियल मीडिया हैंडल से जुड़ें…
ट्विटर
twitter.com/SirohiPali
फेसबुक
facebook.com/palisirohionline
यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें
https://youtube.com/channel/UCmEkwZWH02wdX-2BOBOFDnA