
PALI SIROHI ONLINE
सुमेरपुर के पास फोरलेन पर खिंदारागांव के पास दिल दहलाने वाला हादशा हुआ। सिरोही से फालना ड्यूटी पर जा रहे एक यूवक की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। अज्ञात वाहन बाइक के साथ शव को करीब आधा किलोमीटर घसीटता रहा।

पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।पुलिस के अनुसार भाटकडा पानी की टंकी के पास सिरोही निवासी हितेन्द्रसिंह पुत्र बाबूसिंह राजपूत फालना स्थित आदर्श बैंक में नौकरी करता हैं। सोमवार सुबह वह सिरोही से बाइक लेकर फालना ड्यूटी करने रवाना हुआ। सुमेरपुर के पास फोरलेन पर खिंदारागांव होकर फालना जा रहा था। जैसे ही उसने अपनी बाइक खिंदारा गांव की ओर घुमाई, उसी दौरान सिरोही की ओर से तेज गति से आ रहे अज्ञात वाहन से बाइक को चपेट में लिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
पाली सिरोही ऑनलाइन के सोशियल मीडिया हैंडल से जुड़ें…
ट्विटर
twitter.com/SirohiPali
फेसबुक
facebook.com/palisirohionline
यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें
https://youtube.com/channel/UCmEkwZWH02wdX-2BOBOFDnA