
PALI SIROHI ONLINE
रानीवाडा क्षेत्र में कोरोना ने दो पुलिस अधिकारियो की जिंदगी छिन ली। कोरोना महामारी में हर कोई अलग अलग तरीके से परेशान पीड़ित है।
बड़े बड़े उद्योगपति, राजनेता, मंत्री, संतरी, महंत, संत सभी को अपने बाहुपाश में जकड़ लिया है।

आमजन की सुरक्षा में लगे पुलिस विभाग को भी कोरोना का झटका कम नही लगा है, रानीवाडा के पास भाटवास निवासी रामचंद्रसिंह राठौड़ पुलिस निरीक्षक जैसलमेर व बीकानेर के ऋषिराज सिंह पुलिस निरीक्षक की कोविड के चलते मौत हो गयी।

मामूली लक्षण के चलते अचानक बुखार आया और रामचन्द्रसिंह को जोधपुर के मेडिप्ल्स में भर्ती कराया। जहा उनको वेंटिलेटर पर लिया गया। परंतु उनको बचाया नही जा सका। इसी तरह ऋषिराज सिंह को भी बुखार आया तो छुट्टी लेकर गांव चले गए। जहां उनकी अचानक मौत हो गयी।
दोनों अफसरों का यु चला जाना पुलिस महकमे के लिए जोरदार सदमा माना जा रहा है।
पाली सिरोही ऑनलाइन के सोशियल मीडिया हैंडल से जुड़ें…
ट्विटर
twitter.com/SirohiPali
फेसबुक
facebook.com/palisirohionline
यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें
https://youtube.com/channel/UCmEkwZWH02wdX-2BOBOFDnA