महिला को प्रेमी ने उतारा या आत्म हत्या, पुलिस ने सुलझाया मामला

PALI SIROHI ONLINE

राजस्थान के बारा में एक मामला पुलिस के लिए चुनोती भरा रहा।
एक महिला का शव मिला,महिला को प्रेमी ने उतारा या आत्म हत्या, पुलिस के लिए यह मामला चौनोति भरा था।
बारां जिले के किशनगंज थाना क्षेत्र में पिछले सप्ताह पेड़ पर लटके मिले महिला के शव की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

जिला पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार बंसल ने आज बताया कि एक मई को सुबह शोभागपुरा गांव में एक पेड़ पर एक महिला का शव लटका मिला। मृतका 30 अप्रैल को बारात में आई थी और शादी में नाच रही थी। रात 11.30 बजे के बाद मृतका शादी में नजर नही आई। अगले दिन सुबह उसका शव गांव के बाहर खेत पर नीम के पेड़ से गले में रस्सी का फंदे से लटका मिला।

उन्होंने बताया कि इस पर जांच पड़ताल के बाद लेखराज गुर्जर हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की गयी तो उसने बताया कि वह भी 30 अप्रैल का उसी शादी में शामिल हुआ था। उसके मृतका से सम्बन्ध थे। रात करीब 11.30 बजे वह मृतका को मोटरसाईकिल पर बिठाकर शोभागपुरा शादी से उदपुरिया ले गया था, जहां रास्ते में उसने मृतका से सम्बंध बनाये थे। बाद में मृतका ने उसे भगा के ले जाने को कहा तो उसने मना कर दिया। इस पर वह नाराज होकर चली गयी। इसके बाद वह गांव लौट गया। पीछे से मृतका ने नाराज होकर पेड़ पर फांसी लगा ली।

बंसल ने बताया कि लेखराज के खिलाफ धारा 376, 363, 306 के तहत मामला दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया।

पाली सिरोही ऑनलाइन के सोशियल मीडिया हैंडल से जुड़ें…

ट्विटर
twitter.com/SirohiPali

फेसबुक
facebook.com/palisirohionline

यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें
https://youtube.com/channel/UCmEkwZWH02wdX-2BOBOFDnA