
PALI SIROHI ONLINE
पाली, 07 मई। जिला प्रशासन एवं आईएमए पाली द्वारा शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में कोविड मरीज के लिए चिकित्सा सलाहकार टेलीमेडिसन सुविधा नम्बर वाले ‘‘हैलो डाॅक्टर’’ पोस्टर का विमोचन जिला कलक्टर अंश दीप व जिला सूचना एवं जनसम्पर्क अधिकारी वेद प्रकाश आशिया द्वारा किया गया है।

जिला कलक्टर ने बताया कि कोविड़ मरीजों के लिए चिकित्सकीय सलाह के लिए व्हाटस एप के माध्यम से निःशुल्क डाॅक्टरी सलाह ली जा सकती है। पोस्टर में अंकित डाॅ मनीष महेश्वरी व डाॅ नमन लोढा (मो.न. 7726995961) पर प्रातः 11 से प्रातः 12 बजे तक सम्पर्क कर चिकित्सकीय सलाह ली जा सकती है।

इसी प्रकार डाॅ निरज लोढा से दोपहर 4 बजे से सायं 5 बजे तक (मो.न. 7726995961), डाॅ प्रकाश कंसारा से प्रातः 12 बजे से दोपहर एक बजे तक, डाॅ महिपाल शर्मा, डाॅ महावीर सुराणा से सायं 6 से रात्रि 7 बजे तक मोबाईल नम्बर 8003995037 पर सलाह ले सकते है। डाॅ एम.एस. राजपुरोहित से रात्रि 10 से 7 बजे तक तथा डाॅ गणपत गहलोत से सायं 5 बजे से 6 बजे तक मोबाइल नम्बर 7568995649 पर सम्पर्क कर कोविड़ मरीज चिकित्सकीय सलाह ले सकते है।
पाली सिरोही ऑनलाइन के सोशियल मीडिया हैंडल से जुड़ें…
ट्विटर
twitter.com/SirohiPali
फेसबुक
facebook.com/palisirohionline
यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें
https://youtube.com/channel/UCmEkwZWH02wdX-2BOBOFDnA