सुमेरपुर विधायक कुमावत ने अपने जन्मदिन पर अपना एक माह का वेतन कोरोना सहायतार्थ मुख्यमंत्री सहायता कोष में दिया

PALI SIROHI ONLINE

सुमेरपुर विधायक श्री जोराराम कुमावत ने अपने जन्मदिन पर आमजन ओर कार्यकर्ताओं से अपील करते हुये कहा कि कोरोना महामारी के इस भयंकर संकट में आप सभी अपने परिवार को सुरक्षित रखने हेतु घर पर ही रहे और मास्क अवश्य लगाये, अतिआवश्यक कार्य होने पर ही घर से बाहर निकले।

जन्मदिन पर कोरोना महामारी के कारण व्यक्तिगत रूप से नही मिल सकेंगे। अस्पताल और बीमारी से सम्बंधित सेवा कार्य के लिए मोबाइल, या सोशल मीडिया के माध्यम से संपर्क कर सकते है। 07/05/2021 जन्मदिन पर उन्होनें अपना एक माह का वेतन कोरोना सहायतार्थ मुख्यमंत्री सहायता कोष में दिया।

पाली सिरोही ऑनलाइन के सोशियल मीडिया हैंडल से जुड़ें…

ट्विटर
twitter.com/SirohiPali

फेसबुक
facebook.com/palisirohionline

यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें
https://youtube.com/channel/UCmEkwZWH02wdX-2BOBOFDnA