PALI SIROHI ONLINE
दोरनड़ी-करमावास पट्टा – पूर्व पशुपालक कल्याण बोर्ड उपाध्यक्ष पोकरराम देवासी राबड़ियावास का बुधवार को निधन हो गया। पोकरराम कांग्रेस के वरिष्ठ नेता थे। उनको कांग्रेस के 2009 से 2013 कार्यकाल में अशोक गहलोत सरकार में उन्हें उप राज्यमंत्री का दर्जा देकर राजस्थान पशुपालक कल्याण बोर्ड का उप चैयरमेन बनाया गया था। उनके निधन पर पूर्व राजा योगी संध्यानाथ महाराज, योगी लक्ष्मणनाथ महाराज, केन्द्रीय ऊन बोर्ड चेयरमैन गोरधन राईका, देवासी समाज प्रदेश अध्यक्ष व पशुपालक कल्याण बोर्ड उपाध्यक्ष सुखदेव देवासी, पाबू देवरा अध्यक्ष शैतानराम आदि ने श्रद्धांजलि दी।